BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, पढ़े पूरी खबर

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, पढ़े पूरी खबर
Share

 नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट आई है। वायदा बाजार में सोने की कीमत करीब 0.36 फीसदी यानी 170 रुपए गिरकर 47,164 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं दूसरी ओर चांदी की वायदा बाजार में कीमत में 0.88 फीसदी की गिरावट देखी गई है। 366 रुपए की गिरावट के बाद चांदी 47,324 रुपए प्रति किलो के स्तर पर आ गई है। इस गिरावट की मुख्य वजह मुनाफावसूली रही है।

 
सोना वायदा भाव शुक्रवार को 0.62 प्रतिशत तक गिर गया। कमजोर वैश्विक कमजोर संकेतों के बीच सटोरियों के अपने सौदे घटाना इसकी मुख्य वजह रही। एमसीएक्स पर अगस्त डिलिवरी सोना वायदा भाव 278 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत टूटकर 47,136 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसके लिए 14,194 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह अक्टूबर डिलिवरी सौदे के लिए यह भाव 296 रुपये यानी 0.62 प्रतिशत गिरकर 47,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसके लिए 5,496 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.30 प्रतिशत घटकर 1,734.60 डॉलर प्रति औंस रहा।

मजबूत वैश्विक संकेतों और रुपये की विनिमय दर के घटने के असर से दिल्ली हाजिर सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 153 रुपये बढ़कर 48,144 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,991 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में मजबूती और रुपये का मूल्य घटने के कारण दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में 153 रुपये की तेजी देखी गई।

Share

Leave a Reply