BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फिर आई सोने और चांदी के कीमतों में गिरावट

 फिर आई सोने और चांदी के कीमतों में गिरावट
Share

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की हाजिर कीमत में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने के हाजिर भाव में 130 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से दिल्ली में सोने की कीमत गिरकर 46,093 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। सिक्युरिटीज के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में गिरावट के चलते घरेलू स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 46,223 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने के साथ ही मंगलवार को चांदी के भी घरेलू हाजिर भाव में गिरावट दर्ज गई। चांदी में 305 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से चांदी का भाव 66,040 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में  चांदी 66,345 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय कीमतों की बात करें, तो सोने का वैश्विक भाव मंगलवार को गिरावट के साथ 1,726 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वैश्विक भाव 24.89 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर ट्रेड करता दिखाई दिया।आइए अब घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें जानते हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार को शुरुआती सत्र में सोने के भाव में मामूली गिरावट दिखी, लेकिन बाद में इसमें बढ़त देखी गई। मंगलवार शाम एमसीएक्स पर चार जून, 2021 के सोने का वायदा भाव 0.18 फीसद या 85 रुपये की बढ़त के साथ 46,504 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Share

Leave a Reply