लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

हफ्ते के पहले दिन सस्ता हुआ सोना, जाने कितना सस्ता हुआ सोना

 हफ्ते के पहले दिन सस्ता हुआ सोना, जाने कितना सस्ता हुआ सोना
Share

नई दिल्ली। इससे पहले शुक्रवार को सोने में भारी गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं में गिरावट इसकी वजह रही। यूएस बॉन्ड यील्ड बढऩे और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने और चांदी की चमक फीकी हो गई। शुक्रवार को एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना 2086 रुपये यानी 4.10 फीसदी की गिरावट के साथ 48818 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मार्च डिलीवरी वाली चांदी भी 6112 फीसदी यानी 8.74 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 63850 रुपये प्रति किलो के भाव पर आ गई। विशेषज्ञों का कहना है कि शुक्रवार को भारतीय बाजार में सोने में गिरावट की वजह डॉलर की कीमत में मजबूती रही। अमेरिकी में नई सरकार बनने और व्यापक स्टीम्युलस उपायों की उम्मीद में यूएस ट्रेजरी यील्ड में तेजी आई और साथ ही शेयर बाजारों में भी तेजी रही। इसका सोने की कीमत पर असर हुआ। सोने की शॉर्ट टर्म रेंज 52000 से 48500 रुपये रह सकती है। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 614 रुपये गिरकर 49,763 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,377 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 1609 रुपये की भारी गिरावट के साथ 67,518 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो इससे पिछले कारोबारी सत्र में 69,127 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना गिरावट दर्शाता 1,889 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 26.68 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।

Share

Leave a Reply