खुशखबरी: 25 मई से घरेलू उड़ानें होंगी शुरू, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी जानकारी
दिल्ली। कोरोना की महामारी के चलते पुरे देश में लॉकडाउन के साथ कई गतिविधियों में रोक लगा दी गई थी। जिसके बाद सरकार धीरे-धीरे बंद पड़े गतिविधियों को सुरु कर रही है। इसी कड़ी में एक खबर सामने आ रही है की देश में 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू होंगी, इस बात की जानकारी उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी है। सभी एयरपोर्ट प्रबंधन को भी इस बात की जानकारी दी गई है। इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को एक ट्वीट कर कहा था कि हवाई सेवा शुरू करने की जिम्मेदारी केंद्र के साथ-साथ राज्यों की भी है। उन्हें भी इसके लिए तैयार होना होगा।
Domestic civil aviation operations will recommence in a calibrated manner from Monday 25th May 2020.
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) May 20, 2020
All airports & air carriers are being informed to be ready for operations from 25th May.
SOPs for passenger movement are also being separately issued by @MoCA_GoI.
पढ़िए पूरी खबर-
ज्ञात हो की लॉकडाउन के कारण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी लगी हुई है। हाल ही में सरकार ने रेल सेवा की फिर से शुरुआत की और अब घरेलू उड़ानें भी 25 मई यानी सोमवार से शुरू होंगी। हरदीप पुरी ने कहा कि सोमवार 25 मई 2020 से घरेलू उड़ानें शुरू हो जाएंगी। सभी हवाई अड्डों को सूचना दी जा रही है। यात्रियों के लिए SOP भी जारी किया जा रहा है। सरकार की तरफ से इसको लेकर अभी निर्देश जारी किया गया है। हालांकि कई एयरलाइंस ने 1 जून से हवाई टिकट की बुकिंग शुरू कर दी है। एयरलाइंस पहले भी ऐसा कर चुकी हैं। लॉकडाउन के चौथे चरण में भी प्लेन, ट्रेन, मेट्रो के संचालन पर पूरी तरह से पाबंदी है। लेकिन अब इसे धीरे-धीरे खोला जा रहा है।







.jpeg)












