BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रश्मिका मंदाना को गूगल ने घोषित किया नेशनल क्रश

रश्मिका मंदाना को गूगल ने घोषित किया नेशनल क्रश
Share

साउथ की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को सर्च इंजिन गूगल ने नेशनल क्रश ऑफ इंडिया 2020 फिमेल घोषित किया। गूगल में नेशनल क्रश सर्च करने पर रश्मिका का नाम परिणामों में मिलता है। इसके बाद ट्विटर पर भी रश्मिका नेशनल क्रश हैशटैग के साथ ट्रेंड होने लगीं। रश्मिका ने इसका स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर एकाउंट से शेयर भी किया है। 
 

उन्होंने इसके साथ लिखा- मेरे लोग वाकई लीजेंड्री हैं। वो इतने प्यारे हैं... नहीं हैं? मेरा दिल उन सबके पास है। 24 साल की रश्मिका दक्षिण भारत के अलावा उत्तर भारत में भी काफ़ी लोकप्रिय हैं। रश्मिका ने कन्नड़, तमिल और तेलुगु फि़ल्मों में काम किया है। 
 

 
रश्मिका ने 2016 में किरिक पार्टी फि़ल्म से कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फि़ल्म में रश्मिका की अदाकारी की ख़ूब तारीफ़ हुई थी और फि़ल्म उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फि़ल्मों में शामिल हुई।

 
2018 में रश्मिका ने चलो फि़ल्म से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया और अब सुल्तान फि़ल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। रश्मिका की अभी महज़ 10 फि़ल्में रिलीज़ हुई हैं, मगर फि़ल्मों की कामयाबी और अपने टैलेंट के बलबूते रश्मिका ने एक बड़ी फैन फॉलोइंग तैयार कर ली है। 

ट्विटर पर उनके फैंस भी एक्ट्रेस के नेशनल क्रश बताये जाने पर काफ़ी जोश में हैं और बढ़-चढ़कर ट्वीट कर रहे हैं। रश्मिका को सबसे अधिक शोहरत उनकी फि़ल्म गीता गोविंदम के लिए मिली, जिसमें उन्होंने अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा के साथ काम किया था। रश्मिका फि़लहाल पुष्पा की रिलीज़ का इंतज़ार कर रही हैं, जिसमें वो अल्लू अर्जुन के साथ लीड रोल में हैं। इस फि़ल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। 

Share

Leave a Reply