BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: ओबामा, बिल गेट्स समेत कई दिग्गजों के रातों-रात ट्विटर अकाउंट हैक

बड़ी खबर: ओबामा, बिल गेट्स समेत कई दिग्गजों के रातों-रात ट्विटर अकाउंट हैक
Share

नईदिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के लिए बुधवार की रात पूरी तरह से भयावह रही। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर रातों-रात अब तक का सबसे बड़ा साइबर अटैक हुआ है। बराक ओबामा, बिल गेट्स समेत दुनिया के कई दिग्गजों के ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया गया, जिसके बाद कई घंटों तक ट्विटर ने ब्लू टिक वाले सभी अकाउंट को बंद कर दिया। अकाउंट हैक करने के बाद सभी अकाउंट्स से ट्वीट कर बिटकॉइन के रूप में पैसा मांगा जा रहा था, हालांकि अभी फौरी तौर पर इस मुश्किल को दूर कर लिया गया है।
 
जानकारी के अनुसार अमेरिका के कई दिग्गज हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए गए। इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स, दुनिया के सबसे अमीर और इन्वेस्टमेंट गुरु वारेन बफे शामिल हैं। अकाउंट हैक करने के बाद सभी अकाउंट्स से ट्वीट कर बिटकॉइन के रूप में पैसा मांगा जा रहा था। बिल गेट्स के ट्विटर अकाउंट से लिखा गया था कि हर कोई मुझसे कह रहा है कि ये समाज को वापस देने का वक्त है, तो मैं कहना चाहता हूं कि अगले तीस मिनट में जो पेमेंट मुझे भेजी जाएगी मैं उसका दोगुना लौटाऊंगा। आप 1000 डॉलर का बिटचइन भेजो, मैं 2000 डॉलर वापस भेजूंगा। हालांकि, अभी इस मुश्किल को दूर कर लिया गया है। साइबर सिक्योरिटी हेड करने वाले अल्पेरोविच का कहना है कि आम लोगों को कुछ हदतक नुकसान पहुंचा है। इस हैक के बीच हैकर्स करीब 300 लोगों से 1 लाख 10 हजार डॉलर बिटकॉइन निकाल पाए हैं।

बता दें कि जिस तरह से रुपये और डॉलर हैं, उसी तरह अब बिटकॉइन होता हैं। ये एक डिजिटल करेंसी है, जिसे डिजिटिल बैंक में ही रखा जा सकता है। अभी इसे कुछ ही देशों में लागू किया गया है और हर जगह एक बिटकॉइन की कीमत काफी अधिक है। इन्वेस्टमेंट के हिसाब से लोगों को ये काफी लुभावना लगता है। मौजूदा समय में ये दुनिया की सबसे महंगी करेंसी है। एक बिटकॉइन की कीमत 7 लाख रुपए के करीब है।
वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स, अमेजन के सीईओ जेफ बोजोस, अरबपति कारोबारी एलन मस्क जैसे दिग्गज हस्तियों का ट्विटर अकाउंट हैक होने पर ट्विटर ने खेद व्यक्त किया है। ट्विटर के सीईओ जैक दोरजी ने कहा कि यह हमारे लिए कठिन दिन है।
 
उन्होंने कहा कि हम सभी को यह भयानक लगता है। इसे ठीक किया जा रहा है। इसके बार में हर जानकारी दी जाएगी। दोरजी ने कहा कि जो कुछ भी हुआ है उसकी सारी समझ हमारे पास है।

Share

Leave a Reply