शराब फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों के नुकसान का अनुमान
छतरपुर। इस वक्त छतरपुर जिले से एक खबर सामने आ रही है। जहां के नौगांव में शराब की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। शार्ट सर्किट के बाद उठी आग की चिंगारी कम समय में पूरे फैक्ट्री में फैल गया। रहवासियों ने आगजनी की सूचना दमकल को दी। जिसके बाद दमकल अमला घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं आग से करोड़ों नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
पढ़िए पूरी खबर-
बताया जा रहा है कि सुबह 4 बजे डिस्टलरी शराब प्लांट में आग भड़की। मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पुलिस एवं प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची थी। फिलहाल दमकल अमला ने आग पर काबू पा लिया है। बावजूद अभी भी आग रह-रह कर उठ रही है।







.jpeg)












