BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

यहां राज्य सरकार ने जारी किये कोरोना के सख्त गाइडलाइन: ना नाईट पार्टी और ना बड़े आयोजन की अनुमति

 यहां राज्य सरकार ने जारी किये कोरोना के सख्त गाइडलाइन: ना नाईट पार्टी और ना बड़े आयोजन की अनुमति
Share

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने न्यू ईयर को लेकर नियमावली जारी कर दी है। उद्धव सरकार ने मुंबई करों से नए साल का स्वागत घर बैठे करने की अपील की है। मुंबई में नाईट कर्फ्यू रात 11 से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। सरकार ने लोगों से अपील है कि हो सके तो नागरिक दिन में भी सर्वाजनिक जगहों पर भीड़ करने से बचें और नए साल का स्वागत बेहद सादगी से करें। नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कारवाही करने के आदेश दिए गए हैं।

जानिए क्या है आदेश में-
नाईट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। 

सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी का सकती से पालन करें साथ ही मास्क और सेनिटाइजर का उपयोग करें।

31 दिसंबर को किसी भी तरह के धार्मिक या सांकृतिक कार्यक्रमों का आयोजन न करें। 

कोरोना के हालात को देखते लोगो से अपील की जाती है कि नए साल का स्वगत लोग घर बैठे करें, हो सके तो घरों से बाहर ना निकले अपने घरों में रहकर नए साल का स्वागत सादगी से करें।

31 दिसंबर के दिन नागरिक समुद्र तट, उद्यान, विशेष रूप से मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन लाइन्स, गिरगांव चौपाटी, जुहू चौपाटी साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर इकठा होकर भीड़ करने से बचें। 

खास कर बड़े बुजुर्ग (60) और बच्चें (10) घर से बाहर जाने से परहेज करें।

नए साल के पहले दिन भक्त भारी संख्या में धर्मिक स्थलों पर दर्शन करने पहुंचते हैं. इस साल ऐसा करने से बचें. नए साल में आतिशबाजी ना करें। नियमों का सख्ती से पालन करें। 

नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।


बता दें कि नए वर्ष के दिन होटल्स, रेस्टोरेंट, पब्स को 11 बजे तक ही खुले रहने की मंजूरी मिली है. 11 बजे के बाद के बाद होटल्स, रेस्टोरेंट इत्यादि जगह नियमों को ताक पर रखते हुए खुली पाई जाएमगी तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a Reply