BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

तेज रफ्तार ट्रक ने 8 लोगों को रौंदा, 3 की मौत, गुस्साई भीड़ ने ट्रक में लगाई आग

 तेज रफ्तार ट्रक ने 8 लोगों को रौंदा, 3 की मौत, गुस्साई भीड़ ने ट्रक में लगाई आग
Share

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में मंगलवार देेर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरायरंजन और ओपी हलइ के सीमांचल एरिया तीसवारा बंपर के नजदीक असंतुलित ट्रक ने 8 लोगों को रौंद दिया. इस घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि अन्य घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से सभी को पटना रेफर किया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार सरायरंजन व हलाई ओपी क्षेत्र की सीमा पर तिसवारा बम्मा के पास देर रात कई लोग सड़क किनारे खड़े हुए थे। इसी दौरान मुसरीघरारी से हलई ओपी की ओर जा ट्रक बेकाबू हो गया। चालक ने ट्रक से अनियंत्रण खो दिया जिसके बाद ट्रक सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदते चला गया। घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को समस्तीपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।
 
उधर, घटना के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा करके ट्रक को पकड़ लिया और फिर उसमें आग लगा दी। हालांकि ड्राइवर आग लगने से पहले ही ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है, उनके परिजनों को सूचित कर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share

Leave a Reply