BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गुटखों पर प्रतिबंध लगाने के लिए हिंदू युवा मंच ने खाद्य नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन, जाने पूरी खबर...

गुटखों पर प्रतिबंध लगाने के लिए हिंदू युवा मंच ने खाद्य नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन, जाने पूरी खबर...
Share

रायपुर। हिंदू युवा मंच के जिलाध्यक्ष प्रणय तिवारी के नेतृत्व में नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में संघ के सदस्यों ने खाद्य नियंत्रक सत्यनारायण राठौर को गुटखों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जारी विज्ञप्ति में तिवारी ने बताया कि प्रदेश के हर पान ठेलों गुमटियों में मानव शरीर के लिए घातक बीमारियों को पैदा करने वाले खतरनाक रसायन से युक्त मैग्रिशियम कार्बोनेट से बने गुटखे रजनीगंधा, विमल, राजश्री, आरएमडी, पानपराग, पान बहार, तानसेन, मुसाफिर, वाह, नजर सहित अनेक कंपनियों के ब्रांडेड गुटखे बेचे जा रहे हैं जो कैंसर जैसी भयावह बीमारी की चपेट में लेकर आमजनता के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। मंच के सदस्यों ने महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, बंगाल, आंध्रप्रदेश सहित अन्य राज्यों में जब तक गुटखों पर प्रतिबंध नहीं लगेगा तब तक अपना आंदोलन जारी रखने की बात कहीं। ज्ञापन सौंपने वालों में अजय देवांगन, संजय देवांगन, प्रतीक दुबे, मयंक कोसरे, विपुल मिर्धा सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। 


Share

Leave a Reply