टाइम कैप्सूल में दफन होगा एएमयू का इतिहास, तैयारियां पूरी
अलीगढ़ । अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के इतिहास को टाइम कैप्सूल के जरिए कैंपस के अंदर जमीन में दफन करने की तैयारी हो गई है। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को सुबह 11 बजे एएमयू का इतिहास टाइम कैप्सूल के जरिए ऐतिहासिक विक्टोरिया गेट के सामने जमीन में दफन कर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में वाइस चांसलर तारिक मनसूर शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम को ऑनलाइन रखा गया है।
पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी में ओव्हर लोड वाहन को पकडऩे पर किया गाली-गलौच, मामला दर्ज
एएमयू से जुड़े लोग इस कार्यक्रम मैं ऑनलाइन शिरकत कर सकेंगे। एएमयू के प्रवक्ता राहत अबरार ने बताया कि एएमयू अपने स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रही है। इस अवसर पर एक निर्णय लिया गया कि एक टाइम कैप्सूल को दफन किया जाएगा, जिसमें इससे जुड़ी जानकारियां होंगी। इसमें एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खान और एएमयू किस तरह स्थापित हुआ, तमाम तरह की जानकारी होगी।
पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर : वाहन की ठोकर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत
उन्होंने कहा कि 1920 में जब यह यूनिवर्सिटी बनी तो 2020 तक किस तरह की गतिविधियां हुई। इन सारे डॉक्यूमेंट को हमने संभालकर रखा है। कैप्सुल में गैस भरी गई है। विक्टोरिया गेट के सामने कैप्सूल को दफन किया जाएगा। यह ऑनलाइन कार्यक्रम होगा।







.jpeg)












