BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 4 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 4 फरवरी ,जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज  4 फरवरी का राशिफल

मेष

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा सफल रहेगी। प्रमाद न करें। सत्संग का लाभ मिलेगा। सोचे काम समय पर पूरे होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से यात्रा हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें।

वृष

यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापारिक विवादों का निपटारा आपके पक्ष में हो सकेगा। अनजान लोगों पर विश्वास नहीं करें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्नता दर्शाएँगे।

मिथुन

धैर्य रखें। परिवार की समस्याएँ हल होंगी। वाणी पर संयम रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। लिखा-पढ़ी के कामों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान रहेगी। फालतू खर्च होगा।

कर्क

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। प्रयास करते रहें। संबंधों में सुधार की संभावना है। लापरवाही से काम नहीं करें। घर में खुशी का माहौल रहेगा। हितकारक व्यक्तियों से भेंट होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावहारिक समस्याओं का समाधान संभव है। दूसरों की मदद करके मानसिक संतोष मिलेगा। रुके कार्यों की चर्चा होगी।

कन्या

निवेश शुभ रहेगा। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। जल्दी में कोई काम न करें। कार्यक्षमता बढ़ेगी। सुखद यात्रा के योग हैं। वैचारिक अनुकूलता का लाभ लें। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। चिंता रहेगी।

तुला

व्यवसाय ठीक चलेगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। पठन-पाठन के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी। धैर्य रखें। व्यर्थ के दिखावे, आडंबरों से दूर रहना चाहिए। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

वृश्चिक

व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। बुरी खबर मिल सकती है। धैर्य रखें। आर्थिक तंगी रह सकती है। लापरवाही, टाल-मटोल से समस्याओं को नहीं बढ़ाएँ। कामकाज में विलंब होगा। किसी करार, लेख में धोखा संभव है।

धनु

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। बाहरी सहयोग सहज ही मिलेगा। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। पूँजी निवेश लाभकारी रहेगा। कामकाज की संभावनाएँ बनेंगी। अपने काम से काम रखना होगा।

मकर

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ बढ़ेगा। परिवार में वैवाहिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। पत्र, सूचना मिलेगी। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन हो पाएगा। अनुभवों का लाभ मिलेगा।

कुंभ

कारोबारी अनुबंध होंगे। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। साझेदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। संतान, भाइयों से मदद मिल सकेगी।

मीन

यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। डूबा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम न लें। आपसी मतभेद दूर होंगे। पहले किए गए कार्यों के उत्तम परिणाम आज देखने को मिलेंगे। लेन-देन करार की चिंता रहेगी।

 

 

 

 


Share

Leave a Reply