BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भीषण सड़क हादसा: पिकअप गाड़ी और ट्रक की आपस में जबरदस्त भिड़ंत, 3 मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत

 भीषण सड़क हादसा: पिकअप गाड़ी और ट्रक की आपस में जबरदस्त भिड़ंत, 3 मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत
Share

पानीपत /रायपुर। समालखा में नेशनल हाइवे पर पट्टीकल्याण के पास पिकअप गाड़ी और ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह की हरियाणा के पानीपत में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में 3 लोगों की जान चली गई है और आठ लोग गंभिर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के होना बताए जा रहा हैं।

मिली जानकारी कि अनुसार टक्कर इतनी गंभिर थी कि पिकअप गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना को देखते ही वहां से गुजर रहे वाहन रुक गए। वाहन से उतरकर लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े और सभी घायलों को पिकअप गाड़ी से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं मृतकों को शव को समालखा के अस्पताल में रखा गया। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और फरीदाबाद जा रहे थे।

पिकअप गाड़ी में बैठी और मृतकों की परिजन ऊषा बाई ने बताया कि वो टांगरा पंजाब से फरीदाबाद के लिए चले थे, सभी भ_े पर मजदूरी करते हैं। ऊषा बाई ने बताया कि पिकअप गाड़ी में 27 लोग सवार थे, जिसमें 15 बच्चे, 4 महिलाएं और 8 पुरुष थे। पट्टी कल्याणा के पास पिकअप ने ट्रक में टक्कर मार दी। जिसके बाद पिकअप चालक और ट्रक चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। 

Share

Leave a Reply