BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Share

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिव नगर फेस-टू में गत शाम शराब के नशे में घर पहुंचे पति का पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद गुस्से में पत्नी घर के बाहर बैठ गई जबक घर के अंदर पहुंचे पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक प्राइवेट काम करता था और लॉकडाउन के बाद से बेरोजगारी झेल रहा था। साथ ही उकसी शराब पीने की लत से पत्नी परेशान थी। पुलिस ने मार्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार लक्ष्मण सिंह परिहार (50) शिव नगर फेस-टू में रहते थे। वे प्राइवेट काम करते थे, लेकिन लॉकडाउन के दौरान काम छूट गया। लक्ष्मण सिंह की पत्नी मीना सिंह ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मण काम न मिलने के तनाव में अधिक शराब पीने लगे थे। गत शाम करीब साढ़े छ: बजे लक्ष्मण शराब के नशे में घर पहुंचे। पत्नी ने शराब न पीने की नसीहत दी तो दोनों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। गुस्से में पत्नी घर के बाहर दहलीज पर बैठ गई। लक्ष्मण सिंह अंदर चले गए। कुछ ही देर बाद घर का किराएदार संतोष साहू पहुंचा और उसने बाहर बैठने की वजह पूछी। मीना ने उसे पति से झगड़े की बात कही। तब संतोष लक्ष्मण की समझने के लिए घर के अंदर पहुंचा। इस दौरान उसने लक्ष्मण को फांसी के फंदे पर देखा था।

Share

Leave a Reply