नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

जब तक जिंदा हूं सभी विधायकों का अभिभावक रहूंगा: गहलोत

 जब तक जिंदा हूं सभी विधायकों का अभिभावक रहूंगा: गहलोत
Share

जयपुर। राजस्थान की सियासत में पिछले एक महीने से जारी ड्रामा अब खत्म हो गया है। बगावती रुख दिखाने वाले सचिन पायलट मान गए हैं और आज ही वो राजस्थान वापस आएंगे। इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान दिया है कि अब पार्टी में सब ठीक है, कोई भी विधायक उनका साथ छोड़कर नहीं गया है।
 
 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि पार्टी में भाईचारा बरकरार है। तीन सदस्यों की कमेटी बनाई गई है, जो सभी विवादों को सुलझाएगी। बीजेपी की ओर से सरकार गिराने की कोशिश की गई, लेकिन हमारे विधायक एक साथ हैं और एक भी व्यक्ति हमें छोड़कर नहीं गया।
 
 
सीएम ने कहा कि इनकम टैक्स और सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, धर्म के नाम पर राजनीति को भड़काया जा रहा है, लेकिन हमारी सरकार पांच साल पूरा करेगी और अगले चुनाव में जीत दर्ज करेगी। अशोक गहलोत ने कहा कि आज मैं मुख्यमंत्री हूं ऐसे में नाराज विधायकों को मनाने की जिम्मेदारी मेरी है, जबतक जिंदा हूं उनका अभिभावक रहूंगा।

इससे पहले ही आज सुबह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीन निर्दलीय विधायकों से मुलाकात की। ये विधायक सचिन पायलट गुट में थे, इससे पहले सोमवार को भी पायलट गुट के विधायकों से मुलाकात की थी।

बता दें कि दिल्ली में सोमवार को सचिन पायलट ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। कांग्रेस की ओर से अब तीन सदस्यों की कमेटी बनाई गई है, जो कि सचिन पायलट गुट की समस्याओं को सुनेगी। आज सचिन पायलट जयपुर वापस लौटेंगे, जहां वो विधानसभा सत्र से पहले विधायकों से मिलेंगे।

Share

Leave a Reply