नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सेवानिवृत्ति के एक दिन पहले कोरोना संक्रमण से आईएएस अधिकारी की मौत

 सेवानिवृत्ति के एक दिन पहले कोरोना संक्रमण से आईएएस अधिकारी की मौत
Share

लखनऊ। यूपी के सीनियर आईएएस दीपक त्रिवेदी का गुरुवार को कोरोना से निधन हो गया। वह लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती थे। वे 85 बैच के आईएएस अफसर थे।

श्री त्रिवेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मूलत: राजस्थान के भरतपुर के निवासी दीपक त्रिवेदी आज 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले थे। रिटायरमेंट से एक दिन पहले ही उनका निधन हो गया। दीपक त्रिवेदी यूपी आईएएस एसोसिएशन के चेयरमैन भी थे। वे कई जिलों के जिलाधिकारी व मंडलायुक्त रहने के अलावा कई विभागों के सचिव रह चुके थे।

दीपक त्रिवेदी फिलहाल दीपक राजस्व परिषद के चेयरमैन थे। यूपी के सीनियर आईएएस की कोरोना से हुई मौत से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि इसी सप्ताह भाजपा के तीन विधायकों के साथ ही पूर्व मंत्री हाजी रियाज अहमद का भी कोरोना के कारण निधन हो गया था।
 

Share

Leave a Reply