नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सीआरपीएफ के काफिले में ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ का जवान घायल

 सीआरपीएफ के काफिले में ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ का जवान घायल
Share

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला हुआ है। सीआरपीएफ के काफिले को ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद आईईडी ब्लास्ट के जरिये निशाना बनाया गया। हमले में एक सीआरपीएफ का एक जवान जख्मी हुआ है। हमले के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सर्च अभियान जारी है।
 
जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने तकरीबन सुबह के 7.40 बजे सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया। गश्त लगा रही टीम को निशाना बनाने के लिए रोड के किनारे आईईडी विस्फोटक लगाए गए थे। इस विस्फोट में सीआरपीएफ के 182 बटालियन का एक जवान घायल हो गया। हमले के बाद सेना और सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हमले वाली जगह पर अधिकारी पुलिसकर घटना की जांच कर रहे हैं।

वहीं आतंकियों की धर पकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पुलवामा सर्कुलर रोड पर गश्ती कर रहे सीआरपीएफ जवानों को आतंकियों ने टारेगट बनाया। पहले काफिले पर आईईडी ब्लास्ट किया और फिर फायरिंग शुरू कर दी। दरअसल सुरक्षाबलों ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। जम्मू कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सिर्प इस महीने 48 से अधिक आतंकी मारे जा चुके हैं।

वहीं साल 2020 में अब तक सुरक्षाबलों ने 130 से अधिक आतंकियों को मार गिराया है। सेना और सुरक्षाबलों के इस ऑपरेशन से आतंकवादी संगठन और आतंकी बौखलाए हुए है। पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर किए गए हमले इसी का नतीजा है। आतंकी अब सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं, हालांकि सुरक्षाबल उनके इस मंसूबों को कामियाब नहीं होने देंगे। शनिवार को ही सेना ने जम्मू कश्मीर के कुलगाम में दो आतंकियों को मार गिराया था।

Share

Leave a Reply