नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कई राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, चक्रवाती तूफान की आशंका, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

कई राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, चक्रवाती तूफान की आशंका, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
Share

नईदिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों ने सरकार और डॉक्टरों की चिंता को बढ़ा दिया है लेकिन इसी बीच बेमौसम बरसात ने किसानों की परेशानी पर बल डाल दिया है। वहीं भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार देश के 12 से ज्यादा राज्यों में 3 मई की शाम से अगले तीन दिन तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दो से तीन मई को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना है। 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर भारत के सभी क्षेत्रों में बिजली की चमक और गरज के साथ भारी बारिश, ओले गिरने, बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। आईएमडी ने 3 से 6 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ तेज होगा क्योंकि निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा और अरब सागर से नमी पैदा होगी। इससे 3 मई की रात को पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती मौसम विकसित होने की संभावना है। इसके चलते अगले तीन, चार दिनों के लिए पूरे उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश, गरज, तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

वहीं इस बीच इस मौसम का पहला चक्रवाती तूफान अंफन दक्षिण अंडमान समुद्र के ऊपर बन रहा है। शुक्रवार को दक्षिण अंडमान सागर और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना। आईएमडी ने अपने शुक्रवार के बुलेटिन में कहा कि इसकी तेजी में धीमी और देरी होने की उम्मीद है। बुलेटिन के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान एक ही क्षेत्र में रहने की संभावना है। बाद के 48 घंटों के दौरान तूफान अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी खाड़ी बंगाल पर होगा और इसके बाद और तेज हो सकता है।

तूफान के 5 मई तक उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर धीरे-धीरे बढऩे की संभावना है। इसके प्रभाव में, दक्षिण अंडमान सागर और बंगाल के दक्षिण-पूर्व की खाड़ी और अगले पांच से अधिक दिन तक अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के ऊपर भारी बारिश और गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। 

Share

Leave a Reply