नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अब पल भर में Whatsapp पर मिल जाएगा कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, जानें तरीका

अब पल भर में Whatsapp पर मिल जाएगा कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, जानें तरीका
Share

नई दिल्ली. कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है. वैक्सीन लेने के बाद सर्टिफिकेट डाउनलोड करना बहुत जरूरी है, क्योंकि कई जगहों पर वैक्सीन का सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी हो गया है. अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं तो आपके पास वैक्सीन सर्टिफिकेट या फिर आरटी-पीसीआर निगेटिव की रिपोर्ट जरूर होनी चाहिए. अब आपको वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. आप कुछ ही पलों में अब वैक्सीन सर्टिफिकेट व्हाट्सऐप पर डाउनलोड कर सकते हैं. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, जो कोई भी अपना टीकाकरण प्रमाण पत्र डाउनलोड करना चाहता है, वह एक नंबर पर एक व्हाट्सएप संदेश भेज सकता है और एक ही बार में प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है.

ऐसे पल भर में पाए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

– वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के लिए केंद्र सरकार ने MyGov कोरोना हेल्पडेस्क व्हाट्सऐप चैटबॉक्स लॉन्च किया है.

– MyGov कोरोना हेल्पडेस्क व्हाट्सऐप नंबर 9013151515 को अपने कॉन्टेक्ट लिस्ट में ऐड करें.

– अब अपने मोबाइल में WhatsApp खोलें और सर्च बार में MyGov नंबर ढूंढें, अब चैट विंडो खोलें और डायलॉग बॉक्स में डाउनलोड सर्टिफिकेट टाइप करें.

– व्हाट्सऐप से आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा.

– व्हाट्सऐप चैटबॉक्स में मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालें. जिस सर्टिफिकेट को आपको डाउनलोड करना है, उसे टाइप करें इसके बाद आपके चैटबॉक्स में आपका कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट आ जाएगा 


Share

Leave a Reply