नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

प्रसव के लिए नहीं जाने देने के मामले में दारोगा निलंबित, नवजात की हुई थी मौत

प्रसव के लिए नहीं जाने देने के मामले में दारोगा निलंबित, नवजात की हुई थी मौत
Share

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल नहीं जाने देने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है| आरोपी दारोगा दीपक राय पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया|

एएसपी अनीश गुप्ता ने दारोगा दीपक राय को निलंबित किया है| ड्यूटी में पदस्थापित मजिस्ट्रेट को भी इस मामले में दोषी पाया गया है मजिस्ट्रेट पर कार्यवाई के लिए उपायुक्त को रिपोर्ट भेजी गई है| आपको बता दें कि रविवार देर रात गर्भवती महिला अपने पति के साथ हिंदपीढ़ी की सील गलियों से अस्पताल जाने के लिए तड़पती रही|

परिवार वालों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि, प्रसव पीड़ा के बावजूद यह लोग हिंदपीढ़ी में सील किए गए, विभिन्न बैरिगेडिंग का चक्कर काटने को मजबूर होते रहे लेकिन सुरक्षा में तैनात पुलिस बल की संवेदना नहीं जागी और उन्हें अस्पताल नहीं जाने दिया गया|

जब परिजनों को कोई रास्ता नहीं दिखा तो उन्हें घर पर ही प्रसव कराना पड़ा| हालांकि, प्रसव तो हो गया लेकिन प्रसव होने के ठीक बाद नवजात बच्ची की मौत हो गई| वहीं, इस दर्दनाक वारदात के बाद पूरे इलाके के लोग सदमे में हैं|

Share

Leave a Reply