नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

गीदम में जवान की बन्दुक से गोली एक या दो राऊंड चली इस पर हो रहा संदेह, जाने पूरी खबर

गीदम में जवान की बन्दुक से गोली एक या दो राऊंड चली इस पर हो रहा संदेह, जाने पूरी खबर
Share

दंतेवाड़ा | जिले के गीदम बस स्टैंड में कल हुई गोली चलने की घटना से एक जवान के मौत के बाद जवान के बंदुक से गोली एक राऊंड चली या दो राऊंउ चली तथा जवान के द्वारा आत्महत्या के लिए गोली चलाई गई या किसी गलती से गोली अपने आप चली इस विषय पर आशंका एवं चर्चा का बाजार गर्म है। मिली जानकारी के अनुसार जवान की बंदूक के नाब के बंद न होने के कारण यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ के डीआईजी पीडीएन लाल मौके पर पहुंच गये थे। हादसे या घटना में चली गोली के संबंध में पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार एक राउंड की पुष्टि की जा रही है जबकि बस में हुये छेद से दो राउंड गोली चलने की आशंका व्यक्त की जा रही है। गोली एक राऊंड चली या दो राऊंड इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो पायेगी।

दंतेवाड़ा गीदम 170 वी बटालियन (जी) का जवान विनीत नरवाल अपने ही राइफल से चली गोलियों से जवान की मौत हो गई। घटना से पहले 170 वी बटालियन के सभी जवान जगदलपुर से बीजापुर बस क्रमांक सीजी 17 एफ 8384 में सवार होकर जा रहे थे। बस लगभग 1 बजे दोपहर के समय गीदम बस स्टैंड पहुंची और बस में सवार सभी यात्री व जवान नाश्ता और अन्य कार्यों के लिये  बस से उतर रहे थे, उसी दरमियान मृतक जवान विनीत नरवाल की बंदूक 33 एसएलआर के नाब के बंद न होने के कारण अचानक गोली चलने से जवान की छाती को चीरते हुए बस स्टैंड के ऊपर छत में जा लगी। जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान को सामाजिक कार्यकर्ताओं व जवानों की मदद से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम ले जाया गया। जहां जवान की मौत हो गयी। 
 

Share

Leave a Reply