BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

हनी ट्रैप से जुड़े मानव तस्करी मामले में पीडि़ता ने सुनाई कोर्ट में आपबीती, ब्लैकमेल कर किया यौन शोषण

हनी ट्रैप से जुड़े मानव तस्करी मामले में पीडि़ता ने सुनाई कोर्ट में आपबीती, ब्लैकमेल कर किया यौन शोषण
Share

इंदौर। हनी टै्रप से जुड़े मानव तस्करी मामले में गत दिवस जिला अदालत में फरियादी के बयान दर्ज हुए। इसमें पीडि़त ने मानव तस्करी व ब्लैकमेल कर यौन शोषण होने की बात कबूली। अपर सत्र न्यायाधीश भरत व्यास की अदालत में उसकी गवाही हुई। इससे पहले प्रोडक्शन वारंट के तहत पीडि़ता को उज्जैन जेल से 2.30 बजे जिला अदालत में पेश किया गया। इंदौर में हुए हनी ट्रैप मामले में वह उज्जैन जेल में बंद हैं। दोपहर तीन बजे शुरू हुई गवाही के दौरान यौन शोषण करने वाले सभी लोगों के नामों का खुलासा किया। जेल में बंद इन आरोपियों श्वेता विजय जैन, अभिषेक ठाकुर और अन्य को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए जिला अदालत में पेश किया गया। पीडि़ता ने बताया कि उसे किस प्रकार गांव से पढ़ाई का झांसा देकर भोपाल लाया गया। उसे कई बार इंदौर और अन्य जगह ब्लैकमेल कर हनी ट्रैप के लिए भेजा गया। चालान में बताया था कि अभिषेक ठाकुर उसे बहला-फुसलाकर भोपाल, आरती के पास लाया था। आरती दयाल, श्वेता विजय जैन ने उसके अश्लील फोटो खींचे और उसे गलत काम करने के लिए मजबूर किया। पीडि़ता ने सीआइडी भोपाल को लिए गए बयान का पूरा समर्थन किया। पीडि़ता ने बताया कि रक्षाबंधन के बाद 2019 मं वह गांव चली गई थी वह लोग फिर मुझे कार से लालघाटी के पास किसी राजेश गुप्ता नामक व्यक्ति के पास लेकर गया, जिसका पंचवटी के पास ऑफिस था। यहां कार में राजेश गुप्ता ने उसके साथ मर्जी के विरुद्ध गलत काम किया।

Share

Leave a Reply