BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दूसरे चरण में पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों को लगाई जाएगी वैक्सीन

 दूसरे चरण में पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों को लगाई जाएगी वैक्सीन
Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में टीका लगवाएंगे। खबरों के मुताबिक, कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण इसी साल मार्च या अप्रैल में शुरू हो सकता है। सरकार के दो शीर्ष अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि फिलहाल पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जा रहा है।
 
 
प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया, पहला चरण खत्म होने के बाद अपनी बारी आने पर पीएम मोदी टीका लेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में कहा था कि राजनेताओं को क्रम नहीं तोड़ना चाहिए और टीका तब ही लगवाना चाहिए जब उनकी बारी आएगी। 
 

बता दें कि 11 जनवरी को पीएम मोदी ने कोरोनो के पहले चरण को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी। पहले चरण के अंदर भारत में 3 करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है। वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में उन 27 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा जिनकी उम्र 50 साल से ऊपर है या फिर जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से कोरोना का ज्यादा खतरा है। पीएमओ के अधिकारी ने बताया कि 70 वर्षीय मोदी भी इसी चरण में टीका लगवा सकते हैं। 
 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बारी मार्च या अप्रैल महीने में आ सकती है। हालांकि, जब अधिकारी से यह पूछा गया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में लगाई जा रही दोनों कोरोना वैक्सीन में से किसी एक को चुनेंगे तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया और कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। भारत में फिलहाल सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की बनाई ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनेका की कोविशील्ड वैक्सीन और भारत बायोटेक की बनाई कोवैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है। 

Share

Leave a Reply