BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आयकर विभाग ने लॉन्च किया नया ई-फाइलिंग पोर्टल

आयकर विभाग ने लॉन्च किया नया ई-फाइलिंग पोर्टल
Share

आयकर विभाग (Income Tax Department) ने 7 जून, 2021 को अपना नया ई-फाइलिंग पोर्टल www.incometax.gov.in लॉन्च किया। गौरतलब है कि इससे पहले ई-फाइलिंग के लिए www.incometaxindiaefiling.gov.in पोर्टल का उपयोग किया जाता था। अब से इस नए ई-फाइलिंग पोर्टल के माध्यम से लोग अपना आयकर फाइल कर सकेंगे। इस नए ई-फाइलिंग पोर्टल का उद्देश्य करदाताओं को सुविधा और आधुनिक, निर्बाध अनुभव प्रदान करना है। करदाताओं को त्वरित रिफंड जारी करने के लिए यह  पोर्टल आयकर रिटर्न के तत्काल प्रसंस्करण के साथ एकीकृत है।

इस नए पोर्टल में करदाता द्वारा अनुवर्ती कार्रवाई के लिए सभी इंटरैक्शन और अपलोड या लंबित कार्रवाइयां एकल डैशबोर्ड पर दिखाई जाएंगी। अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न, ट्यूटोरियल, वीडियो और चैटबॉट या लाइव एजेंट के साथ करदाताओं के प्रश्नों के तत्काल उत्तर के लिए करदाता सहायता के लिए नया कॉल सेंटर भी उपलब्ध होगा। यह एक सरकारी एजेंसी है जो भारत सरकार के प्रत्यक्ष कर संग्रह का कार्य करती है। आयकर विभाग केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन काम करता है।  भारत के आयकर विभाग का गठन 1860 में हुआ था और इसका नेतृत्व केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) द्वारा किया जाता है।

 

 

 


Share

Leave a Reply