नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कोलकाता में आयकर विभाग के छापे

कोलकाता में आयकर विभाग के छापे
Share

आयकर विभाग ने कोलकाता स्थित एक समूह पर  तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की। ये समूह लोहे, स्टील और चाय से जुड़ा व्यवसाय करता है।   विभागीय डेटाबेस में उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर समूह के खिलाफ मामले तय किए गए, साथ में समूह के वित्तीय लेखे-जोखे का विश्लेषण किया गया, बाजार संबधी खुफिया जानकारियां एकत्रित की गईं और जमीनी स्तर पर भी पूछताछ की गई। समूह के कोलकाता, जमशेदपुर, भुवनेश्वर, हैदराबाद, मुंबई और अन्य स्थानों के 25 से अधिक परिसरों में तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की गई। इस तलाशी कार्रवाई में पता चला है कि इस समूह ने विभिन्न फर्जी कंपनियों का नाम फर्जी शेयर कैपिटल / असुरक्षित ऋण जुटाने के लिए इस्तेमाल किया है। इस संबंध में कई गंभीर सूबत विभाग के हाथ  लगे हैं। बिना एंट्री के कई नकद लेनदेन के साक्ष्य भी पाए गए हैं। इस दौरान पूछताछ के परिणामस्वरूप यह स्थापित किया गया है कि समूह के लोगों ने अपने स्वयं के बेहिसाब धन को वापस लाने के लिए फर्जी कागजों और फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल किया है। अभी तक इस कार्रवाई में 309 करोड़ रुपए की बेहिसाब आय का पता चला है। आरोपी समूह ने अभी तक 175 करोड़ की अघोषित आय की बात स्वीकारी है।इस मामले में आगे की जांच चल रही है। 


Share

Leave a Reply