BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

3 बड़े कारोबारियों के 28 ठिकानों पर इंकम टेक्स का छापा: 200 से अधिक अधिकारियों की टीम मौजूद

 3 बड़े कारोबारियों के 28 ठिकानों पर इंकम टेक्स का छापा: 200 से अधिक अधिकारियों की टीम मौजूद
Share

जयपुर। राजस्थान आयकर अन्वेषण शाखा ने चालू वित्त वर्ष का सबसे बड़ा छापा मारा है। आयकर विभाग के 3 बड़े कारोबारी समूह पर मारे छापे में विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल है। ज्वेलरी और रियल एस्टेट सेक्टर के कारोबारियों पर मारे गए छापे में करोड़ों रुपए की काली कमाई उजागर हो सकती है। विभाग को मिले इनपुट में भारी संख्या में कैश भी बरामद होने की संभावना है।
 
 
विभाग कारोबारियों के आवास, दफ्तर सहित 28 ठिकानों पर दबिश दे चुका है और जांच जारी है।जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा ने कारोबारियों के 28 ठिकानों पर दबिश दी है। कार्रवाई का दायरा अन्य ठिकानों पर भी बढऩे की पूरी संभावना है। बिल्डर समूह इन दिनों प्रमुखता से विला, फ्लैट और फॉर्म हाउस की बिक्री कर रहा था जिनमें बड़ी संख्या में नगदी के लेनदेन की सूचनाएं विभाग की अन्वेषण शाखा को मिली थीं।
 
 
वही ज्वेलरी समूह के भी आयकर खातों की ऑडिट में बड़ी संख्या में अनियमितता पाई गई जिसके आधार पर की गई छापेमारी से विभाग को उम्मीद है कि आयकर छापा देश के राजस्व में इजाफा करेगा, वही काली कमाई करने वाले कर चोरों पर अंकुश लगाएगा।कोविड-19 के दौरान आयकर दाताओं और कारोबारियों को राहत देने वाला आयकर विभाग अब छापेमारी के रुख पर है।
 
 
चालू वित्त वर्ष की इस सबसे बड़ी कार्रवाई की जद में प्रदेश के 3 बड़े कारोबारी समूह आए हैं जिनमें गोकुल बिल्डर्स एंड कॉलोनाइजर, सिल्वर आर्ट के नवरत्न अग्रवाल सहित चोरडिय़ा सिटी के नाम शामिल हैं। छापेमारी में आयकर विभाग के 200 से अधिक अधिकारी कर्मचारी और राजस्थान पुलिस के 100 जवान शामिल हैं।

 


Share

Leave a Reply