BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईइए) के साथ साझेदारी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईइए) के साथ साझेदारी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए
Share

 नईदिल्ली ।  भारत ने अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईइए)के सदस्यों के साथ रणनीतिक साझेदारी के लिए बने फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर किया है। 27 जनवरी2021 को हुए इस समझौते के तहत सदस्य देशों के बीच आपसी विश्वासमजबूत सहयोग और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षास्थिरता और टिकाऊपन को बढ़ावा मिलेगा। इस साझेदारी से सदस्य देश एक-दूसरे के बीच ज्ञान का व्यापक आदान-प्रदान कर सकेंगे। साथ ही यह समझौता भारत के लिए आईइएका पूर्ण सदस्य बनने की दिशा में एक और कदम होगा। आपसी सहमति पत्र पर भारत की ओर से ऊर्जा सचिव श्री संजीवनंदन सहाय और आईईए की ओर से कार्यकारी निदेशक डॉफातिहबाइरोल ने हस्ताक्षर किए।

रणनीतिक साझेदारी की रूपरेखा को भारत और आईईए के सदस्यों द्वारा तय किया जाएगाजिसमें भारत की भूमिका और साझेदारी से मिलने वाले फायदे धीरे-धीरे बढ़ाए जाएंगे। इसके तहत स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण कार्यक्रम (सीईटीपी) जैसे ऊर्जा सुरक्षास्वच्छ और सतत ऊर्जाऊर्जा दक्षताभारत में पेट्रोलियम भंडारण क्षमता को बढ़ानाभारत में गैस आधारित अर्थव्यवस्था का विस्तार देने से कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

 

 

आईइएसचिवालय भारत में आपसी सहयोग बढ़ाने वाली गतिविधियों के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार होगा। इसके अलावा एजेंसीके सदस्यों और भारत के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए रणनीतिक साझेदारी तय करने का काम भी आईइए करेगा।


भारत सरकारफ्रेमवर्क समझौते के अनुसार ऊर्जा क्षेत्र में सामरिक और तकनीकी सहयोग को प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने वाले आवश्यक कदम उठाएगी। 


Share

Leave a Reply