BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इंडिया vs इंग्लैंड: अक्षर पटेल के आगे अंग्रेज बल्लेबाज ने टेके घुटने, 112 पर हुए ढेर

 इंडिया vs इंग्लैंड: अक्षर पटेल के आगे अंग्रेज बल्लेबाज ने टेके घुटने, 112 पर हुए ढेर
Share

IND vs ENG 3rd Test: अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में इंडिया ने अपनी पकड़ मज़बूत बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लिश टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 112 रन ही बना सकी। उसके लिए सलामी बल्लेबाज़ जैक क्रॉली ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। वहीं भारत के लिए अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 38 रन देकर छह विकेट झटके।


भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला डे-नाइट है और गुलाबी गेंद से खेला जा रहा है।  इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उनके इस फैसले को गलत साबित कर दिया।

इंग्लैंड की पारी में जैक क्रॉली ने 84 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। उनके अलावा रूट ने 17, विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स ने 12 और जोफ्रा आर्चर ने 11 रन बनाए। भारतीय स्पिनर्स की फिरकी के सामने इंग्लैंड के सात बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। भारत की तरफ से अक्षर ने 38 रन देकर छह विकेट, अश्विन ने 26 रन देकर तीन विकेट और अपना 100वां टेस्ट खेल रहे तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने 26 रन देकर एक विकेट लिया।


 

Share

Leave a Reply