शहर के एक अपार्टमेंट में खेलते-खेलते पांचवीं मंजिल से गिरा मासूम, मौके पर हुई मौत
जबलपुर। लॉक डाउन के बिच जबलपुर शहर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां, एक 8 साल का मासूम खेलते-खेलते 5वीं मंजिल से गिर गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार- यह पूरा मामला जबलपुर शहर के आस्था नगर अपार्टमेंट का है। जहां, 8 साल का मासूम पांचवीं मंजिल में खेल रहा था। इस दौरान गलती से उसका पैर फिसल गया। वहीं पांचवीं मंजिल से गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इन बातों को पुष्टि नहीं की है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही जब रहवासी घर से बाहर निकले तो सामने मासूम की लाश देख लोगों का दिल दहल गया। ग्वारीघाट थाना पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। इस घटना से अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया है।







.jpeg)












