आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के लिए टेक होम राशन वितरण के निर्देश
रायपुर। कलेक्टर रायपुर डॉ. एस. भारतीदासन ने नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को 31 मार्च 2020 तक बंद करने के निर्देश दिए है।
उन्होंने इस अवधि में 03 से 06 वर्ष आयु के समान्य, मध्यम और गंभीर कुपोषित बच्चों को गर्म भोजन के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में 125 ग्राम रेडी टू ईट प्रतिदिन के मान से 750 ग्राम टेक होम राशन (रेडी टू ईट) का वितरण के निर्देश दिए हैं । शेष हितग्राहियों को भी पात्रता अनुसार रेडी-टू-ईट का वितरण यथावत जारी रहेगा।







.jpeg)












