राजधानी में बड़े मॉल में बिकने वाले पदार्थों और खाद्य तेल भंडारों की करें जांच, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने टीएल बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान ऑनलाइन व्यवस्था फिर से शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री जल्द ही इसकी समीक्षा करेंगे। इसीलिए सभी विभाग संबंधित कार्यों को तय समय पर पूर्ण कर लें।
कलेक्टर ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि जिले में शुद्धता के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। दूध और दूध से बने पदार्थ में मिलावट को लेकर विशेष ध्यान दिया जाए। नमकीन बड़े मॉल में बिकने वाले पदार्थों तथा खाद्य तेल भंडारों की भी जांच करें।







.jpeg)












