BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

IPL को मिल सकती है बड़ी सौगात: T20 वर्ल्ड कप पर भी होगा बड़ा फैसला

 IPL को मिल सकती है बड़ी सौगात: T20 वर्ल्ड कप पर भी होगा बड़ा फैसला
Share

अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के लिए आज यानी 24 दिसंबर का दिन काफी अहम है, क्योंकि बोर्ड की वार्षिक आम सभा यानी एजीएम का आयोजन होना है। अहमदाबाद में होने वाली इस बड़ी बैठक में कई बड़े फैसले लिए जाने हैं, जिसमें आइपीएल और अगले साल भारत में होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है। इसके लिए भी पदाधिकारी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं।  
 
 
बीसीसीआइ की एजीएम में दो नई आइपीएल टीमों को शामिल करने पर भी फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा विभिन्न क्रिकेट समितियों का गठन भी इस एजेंडे में शामिल होगा। अगले साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप के आयोजन के लिए कर (Tax) में  पूरी छूट की गारंटी देने के लिए आइसीसी ने बीसीसीआइ को 31 दिसंबर तक की समय सीमा दी है। ऐसे में ये मुद्दा भी अहम है। 
 
 
बता दें कि अगर बीसीसीआइ ने आइसीसी को कर छूट नहीं दी तो फिर टी20 वर्ल्ड कप 2021 में यूएई में खेला जाएगा। इससे पहले भी वैश्विक टूर्नामेटों को कर में छूट देने की परंपरा रही है, लेकिन मौजूदा कर कानूनों के तहत खेल आयोजनों को ऐसी रियायत नहीं मिलती। ऐसे में अब देखना ये होगा कि इस मसले पर बीसीसीआइ की एजीएम में क्या फैसला लिया जाता है।
 
 
इस बीच बीसीसीआइ के नए उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के चयन की भी इस बैठक में औपचारिक घोषणा होगी जो सर्वसम्मति से चुने गए हैं। वहीं, बृजेश पटेल आइपीएल चेयरमैन बने रहेंगे। ऐसी भी अटकलें हैं कि बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरव गांगुली से उनके विज्ञापनों और उससे जुड़े हितों के टकराव के मामले पर भी सवाल किए जा सकते हैं, लेकिन अभी इस पर कोई स्पष्टता नहीं है।
 
 
बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, `इस समय आइपीएल में 10 टीमें रखना 2021 के लिए संभव नहीं है। इसके लिए निविदा की प्रक्रिया और नीलामी लंबा समय लेगी और इतने कम समय में यह मुमकिन नहीं। यह सही होगा कि मंजूरी ले ली जाए और 2022 में 94 मैचों का टूर्नामेंट हो।` आइसीसी के मंचों पर बीसीसीआइ के सचिव और गांगुली बोर्ड के प्रतिनिधि बने रहेंगे।
 
 
बीसीसीआइ अगर 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने का समर्थन करता है तो उसकी स्वायत्ता खत्म हो जाएगी और वह राष्ट्रीय खेल महासंघ होने के नाते खेल मंत्रालय के अंतर्गत आ जाएगा। बीसीसीआइ की विभिन्न समितियों का गठन भी लंबे समय से बंद है। समझा जाता है कि नई क्रिकेट सलाहकार समिति का गठन होगा जो तीन नए चयनकर्ता चुनेगी।

Share

Leave a Reply