नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

जेईई मेन्स के परिणाम हुए घोषित, 24 छात्रों को 100 परसेंटाइल

 जेईई मेन्स के परिणाम हुए घोषित, 24 छात्रों को 100 परसेंटाइल
Share

नई दिल्ली। कोरोना महामारी और लॉक -अनलॉक के दौर के बीच सितम्बर महीने की 1 -6 संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की मुख्य परीक्षा हुई।और अब इंजीनियरिंग एंट्रेंस ‘जेईई मेन्स 2020’ का रिजल्ट जारी कर दिया गया है नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से शुक्रवार देर रात रिजल्ट की घोषणा की गई इस बार 24 छात्रों को 100 परसेंटाइल मिला है इंजीनियरिंग, आर्कीटेक्चर और प्लानिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाले राष्ट्रीय स्तर के इस एंट्रेंस टेस्ट में इस साल करीब 6 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था गौरतलब है कि इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की यह परीक्षा कोविड-19 के कारण दो बार टली और अंतत: सितंबर के पहले सप्ताह में हुई। सबसे ज्यादा तेलंगाना के आठ छात्रों को 100 परसेंटाइल मिले हैं, वहीं दिल्ली में पांच, राजस्थान में चार, आंध्र प्रदेश में तीन, हरियाणा दो और गुजरात तथा महाराष्ट्र में से एक-एक छात्र को 100 परसेंटाइल अंक मिले हैं। 

आईआईटी, एनआईटी और केन्द्र सरकार से वित्तपोषित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली इस परीक्षा के लिए कुल 8.58 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से करीब 74 प्रतिशत ने परीक्षा दी थी। एग्जाम दो शिफ्ट्स में कंडक्ट कराया गया. जेईई मुख्य परीक्षा एक और दो के परिणाम के आधार पर शीर्ष 2.45 लाख छात्र जेईई-एडवांस परीक्षा में बैठ सकेंगे। जेईई एडवांस की परीक्षा 27 सितंबर को होनी है और इसमें पास होने वाले छात्रों को आईआईटी में प्रवेश मिलेगा।
 

Share

Leave a Reply