माहभर में कमल विहार के 429 एलआइजी फ्लैट बिके,करोड़ो रुपयों की हुई आय
रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) की कमल विहार योजना में एलआइजी फ्लैट लेने के लोग चार लाख अधिक तक निविदा भर रहे हैं। यह दावा है आरडीए का।आरडीए की तरफ से कहा गया है कि माहभर में निविदा के माध्यम से 580 एलआइजी फ्लैट में से 429 फ्लैट बिके। मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मलिक ने बताया कि कमल विहार योजना में टू बीएचके का 8.36 कीमत के फ्लैट के लिए सर्वाधिक कीमत 11.41 लाख रुपये आई है। इसी प्रकार थ्री बीएचके फ्लैट जिसकी ऑफसेट दर रुपये 10.97 लाख रुपये थी, उसमें अधिकतम निविदा की राशि 15.01 लाख रुपए आई। सेक्टर-10 में 197, सेक्टर-4 में 71 व सेक्टर 8ए में 64 एलआइजी फ्लैट बिके। इनके विक्रय से आरडीए को 46.56 करोड़ रुपये की आय हुई।







.jpeg)












