BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, पढ़े पूरी खबर

कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, पढ़े पूरी खबर
Share

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया भले ही सीरीज हार चुकी है, लेकिन कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को खेले जा रहे तीसरे वनडे में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली ने मैच में 23 रन बनाते ही सबसे तेज 12 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड कायम अपने नाम कर लिया। इस मामले में वे सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए हैं। सचिन ने 12 हजार रन बनाने के लिए 309 मैच खेले थे। वहीं, कोहली सचिन से 58 मैच पहले ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले सबसे तेज 10 हजार बनाने का रिकॉर्ड भी विराट ने ही तोड़ा था। इस वनडे से पहले कोहली ने 250 वनडे में 59.29 की औसत से 11,977 रन बनाए।यदि कोहली एक सेंचुरी लगा देते हैं, तो वे ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। पोंटिंग ने अब तक 71 इंटरनेशनल सेंचुरी लगाई हैं। वहीं, कोहली 70 सेंचुरी के साथ तीसरे नंबर पर हैं। सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है।

सचिन का एक और रिकॉर्ड निशाने पर-
वनडे में एक सेंचुरी लगाने के साथ ही कोहली तेंदुलकर के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर लेंगे। तेंदुलकर ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 सेंचुरी लगाई है। जबकि, कोहली और रोहित शर्मा ने 8-8 सेंचुरी लगाई। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर डेसमंड हेन्स का नाम है। उन्होंने 6 सेंचुरी लगाई हैं।

कोहली 12 हजार के क्लब में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय-
इससे पहले कोहली के नाम वनडे में सबसे तेज 8000 रन, 9000 रन, 10000 रन और 11,000 रन बनाने का भी रिकॉर्ड है। वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन सचिन ने बनाए हैं। कोहली वनडे में 12 हजार रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बने। साथ ही वे 12 हजार के क्लब में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय बन गए।

श्रीलंका के 3 बल्लेबाजों ने 12 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं-
प्लेयरदेश-मैच-(इनिंग्स)-ODI रन
सचिन तेंदुलकर-भारत-463-(452)-18,426
कुमार संगकारा-श्रीलंका-404-(380)-14,234
रिकी पोंटिंग-ऑस्ट्रेलिया-375-(365)-13,704
सनथ जयसूर्या-श्रीलंका-445-(433)-13,430
महेला जयवर्धने-श्रीलंका-448-(418)-12,650
विराट कोहली-भारत251-(242)-12,000
 

Share

Leave a Reply