दिनदहाड़े घर से हुई लाखो की चोरी, जाने कहा की घटना.
चोरों ने दिनदहाड़े एक मकान को निशाना बनाकर आलमारी में रखे 40 हजार नकद, सोने-चांदी के जेवर समेत ढाई लाख की चोरी कर ली। घर की एक महिला सदस्य नजदीक में ही गोवर्धन पूजा करने की गई थी। इस दौरान यह घटना हुई। एक रिश्तेदार पर संदेह होने पर पुलिस उससे पूछताछ कर रही।
रजगामार प्रेमनगर अंतर्गत सरस्वती चौक के पास अनिल गुप्ता अपने परिवार के साथ निवास करता है। मंगलवार की सुबह अनिल कुसमुंडा ड्यूटी चला गया था। उसकी पत्नी गीता गुप्ता व बच्चे सुबह 10.30 बजे मोहल्ले में ही आयोजित गोवर्धन पूजा में शामिल होने गए हुए थे। दोपहर करीब एक बजे वह घर पहुंची। घर का ताला खोलने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। अंदर से सिटकनी लगा दिया गया था। उसने मिठाई दुकान में काम करने वाले अपने भाई को बुलाया। वह पीछे से शीट व दरवाजे के बीच की खाली जगह से अंदर गया और दरवाजा खोला। दरअसल यह करामात चोर की थी। पीछे के उस खाली जगह से ही अंदर प्रवेश कर आलमारी तोड़कर उसमें रखे 40 हजार नकद और उसमें रखे सोने चांदी के जेवर ले भागे। इस घटना की सूचना रजगामार पुलिस को दी गई। बाल्को थाना प्रभारी राजेश पटेल व डीएसपी रामगोपाल करियारे घटनास्थल पहुंचे। उनके साथ डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा। चोरों ने आलमारी को भी आसानी से खोला और लॉकर में रखे नकदी रकम व जेवरात समेत ढाई लाख का सामान पार कर दिया। अनिल ने पुलिस को चोरी गए जेवर की जानकारी दी है, जिसमें सोने के पांच ग्राम के हार, झुमका, मंगलसूत्र, अंगूठी, मांगटिका, चांदी की पायल, बाजूबंद शामिल हैं। नजदीक में ही रहने वाले एक परिजन पर संदेह जाहिर किया गया है। इस आधार पर पुलिस उससे पूछताछ कर रही। घर के पीछे काफी बड़ा नाला है। पीछे के रास्ते से चोर बाहर निकल गए। डॉग स्क्वायड से भी पुलिस को कोई खास मदद नहीं मिल पाई। पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना कर रही है।







.jpeg)












