BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नारी शक्ति पुरस्कार के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ी

नारी शक्ति पुरस्कार के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ी
Share

नईदिल्ली। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने प्रतिष्ठित नारी शक्ति पुरस्कार - 2020 के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख 6 फरवरी, 2021 तक बढ़ा दी है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में व्यक्तियों आदि द्वारा उल्लेखनीय कार्य को सम्मानित करते हुए महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रति वर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। नारी शक्ति पुरस्कार निर्णय लेने वाली भूमिका में महिलाओं की भागीदारी, परम्परागत और गैर-परम्परागत क्षेत्रों में महिलाओं के कौशल विकास, ग्रामीण महिलाओंको बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी जैसे गैर-परम्परागत क्षेत्रों में महिलाओंकोप्रोत्साहित करने, खेलकूद, कला और संस्कृति तथा महिलाओं की संरक्षा और सुरक्षा, स्वास्थ्य और तंदरुस्ती, शिक्षा, जीवन शैलियों, सम्मान एवं गरिमा को बढ़ावा देने आदि के महत्वपूर्ण कार्य करने वाले व्यक्तियों/समूहों/स्वयंसेवी संगठनों/संस्थानों आदि को प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र औरदो लाख रुपए की सम्मान राशि दी जाती है।    

दिशानिर्देशों के अनुसार इन क्षेत्रों में न्यूनतम पांच वर्ष तक काम करने वाला कम से कम 25 वर्ष आयु का कोई भी व्यक्ति और संस्थान पुरस्कार के लिए नामांकन का पात्र है। पुरस्कार में ऐसे व्यक्तियों अथवा संस्थानोंआदि की उपलब्धि को मान्यता दी जाती है जिन्होंने अपनी उम्र, भौगोलिक सीमाओं या संसाधनों के अभाव जैसी बाधाओं को पार करते हुए अपने सपने पूरे किए। उनके मजबूत इरादे समाज को और विशेषकर युवाओं को स्त्री-पुरुष के बीच रूढ़ीवादी भेदभाव को दूर करने के लिए प्रेरित करते हैं। यह उन्हें लैंगिक असमानता और भेदभाव के विरुद्ध खड़े होने को प्रोत्साहित करते हैं। यह पुरस्कार समाज की प्रगति में महिलाओं की समान भागीदारी को मान्यता देने का प्रयास है। विस्तृत जानकारी के लिए लिंक पर जाएं -

http://narishaktipuraskar.wcd.gov.in/


Share

Leave a Reply