BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

हरभजन की तारीफ में बोले लक्ष्मण, इस खूबी के चलते दिया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

हरभजन की तारीफ में बोले लक्ष्मण, इस खूबी के चलते दिया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
Share

नई दिल्ली। वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि हरभजन सिंह ने अपना संभावित खीझ को सही दिशा में मोड़ा और उसे स्वच्छंद आक्रामकता में बदल दिया। टीम इंडिया के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि अपनी इन्हीं खूबियों के कारण हरभजन ने एक दशक से भी अधिक समय तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया।

लक्ष्मण, जो कि इन दिनों ट्विटर पर रोज भारतीय क्रिकेट के एक दिग्गज को ससम्मान याद कर रहे हैं, ने शनिवार को ट्वीट कर लिखा- एक और खिलाड़ी जो आसानी से अपने करियर और निजी जीवन में मिले मुश्किल वक्त से भटक सकता था। अपने संभावित खीझ को उसने आक्रामकता में बदला। हरभजन सिंह ने करीब डेढ़ दशक तक अपना सर्वश्रेष्ठ स्तर कायम रखा। 

लक्ष्मण और हरभजन कोलकाता में 2001 में खेले गए उस यादगार टेस्ट मैच का हिस्सा थे जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी। लक्ष्मण ने बल्ले से शानदार खेल दिखाया था और हरभजन ने उस मैच में हैटट्रिक ली थी।

इस ऑफ स्पिनर ने उस मैच में 13 विकेट लिए थे और भारत ने पहली पारी में फॉलोऑन से पिछडऩे के बाद भी 171 रन से जीत हासिल की थी। इसके साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया की लगातार 16 टेस्ट मैचों से चली आ रहे जीत के सिलसिले को तोड़ा था। 

हरभजन ने भारत के लिए 103 टेस्ट और 236 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले। टेस्ट में उनके नाम 417 और वनडे में 269 विकेट हैं। उन्होंने 28 टी20 इंटरनैशनल मैचों में 25 विकेट हैं। वह आखिरी बार भारत के लिए 2016 में यीएई में टी20 इंटरनैशनल मैच खेल थे।

Share

Leave a Reply