नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बिलासपुर में सप्ताह के अंत में शनिवार और रविवार को लगाया जाने वाला लॉकडाउन किया गया रद्द

बिलासपुर में सप्ताह के अंत में शनिवार और रविवार को लगाया जाने वाला लॉकडाउन किया गया रद्द
Share

रायपुर/बिलासपुर। बिलासपुर जिला प्रशासन ने प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों को देखते हुए लॉकडाउन के दौरान अतिरिक्त गतिविधियों में छूट प्रदान करने की घोषणा की है। तदनुरूप बिलासपुर जिला प्रशासन की ओर से आज एक आदेश जारी करते हुए उसमें कहा गया है कि अब बिलासपुर जिले में सप्ताह के अंत में शनिवार और रविवार को घोषित किया गया टोटल लाक डाउन रद्द किया जाता है। इसी तरह बिलासपुर में  अब सभी दुकानें पूर्व की भांति सुबह 5 बजे से रात्रि के 9 बजे तक खोली जा सकेंगी। बिलासपुर जिले के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी बीएस उइके द्वारा इस बाबत अधोहस्ताक्षरी आदेश जारी किए जाने के बाद अब बिलासपुर जिले में सप्ताह के अंतिम 2 दिन अर्थात शनिवार और रविवार को लागू होने वाला टोटल लॉकडाउन रद्द कर दिया गया है। वहीं अब बिलासपुर में सभी दुकानें पूर्वक सुबह 5 बजे से रात्रि के 9 बजे तक खोली जा सकेंगी


Share

Leave a Reply