शहर में पागल कुत्ते का आतंक: युवक को काट कर, खून से कर दिया लथ पथ...
राजनांदगांव। शहर में सदर बाजार क्षेत्र मे एक आवारा कुत्ता पागल हो गया और सुबह लगभग 10 बजे सोनराज तिलोकचंद ज्वेलर्स के कर्मचारी अर्जुन के पांव को अपने दोनों पंजों से पकडकर अपने जबडे से अर्जुन के पांव को इतना बुरी तरह से काटा कि उसके पांव का मांस दिखने लगा।
इसके बाद कुत्ता जैन स्थानक भवन के प्लेटफार्म मे आ गया और अजीबोगरीब हरकते करता रहा। इस बीच उसे देखने के लिए लोगो की भीड उमडने लगी। भूतपूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने नगर निगम के स्वास्थ विभाग के प्रभारी अजय यादव को इसकी सूचना दी। यादव अपने अमले सहित मौके पर पहुंचे और वेटेनरी विभाग को इसकी सूचना दी। वेटेनरी विभाग से डा पात्रो तुरंत मौके पर पहुंचे और पागल हुए इस काले रंग के कुत्ते को एन्टीरैबिस इंजेक्शन लगाया और फिर नगर निगम के स्वास्थ अमले ने इसे पकडा और रिस्क्यू सेंटर ले गए। कुत्ते द्वारा अर्जुन को बुरी तरहा काट ने के बाद कुत्ते को पकडने का यह पूरा एपिसोड लगभग 1 घंटे का रहा और इस दरम्यान इस दृश्य को देखने वालों का भी तांता लगा रहा और यातायात भी हल्का प्रभावित रहा। कुत्ते काटे के शिकार अर्जुन को तुरंत मेडिकल कालेज हास्पिटल ले जाया गया जहां उन्हे तुरंत एन्टीरैबिस का दो इंजेक्शन एक के बाद एक आधे घांटे के अंतराल मे लगाया गया।
डा पात्रे ने पूछे जाने पर बताया कि इस कुत्ते को किसी अन्य कुत्ते ने 1-2 माह पूर्व काटा होगा। उन्होने बताया कि कुत्ते की लार मे रैबिस का वायरस होता है। इससे पीडित कुत्ते के पूरे शरीर मे रैबिस का वायरस फैल गया और वह इस स्थिति मे पहुंच गया।







.jpeg)












