आयकर विभाग की बड़ी कार्यवाई: भाजपा नेता और भू माफिया के घर पर आयकर विभाग का पड़ा छापा...
धार। मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आ रही है जहां आयकर विभाग ने छापा मार कार्यवाई की है आपको बता दे की धार में भूमाफिया भोला तिवारी और भाजपा नेता साकेत अग्रवाल के घर आयकर विभाग ने छापा मारा है। आयकर की टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है। मिली जानकारी के अनुसार आईटी की टीमें पांच ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई कर रही है।
खंगाल रहे दस्तावेज-
दोपहर 12 बजे से भोला तिवारी के घर, प्रतिष्ठान और भाई के घर पर दस्तावेजों की छानबीन की जा रही है। वंहीं भाजपा नेता साकेत अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर भी इनकम टैक्स के अधिकारी कागजों की छानबीन कर रहे हैं। जिन ठिकानों पर कार्रवाई की जारी हैं उन जगह से फिलहाल मीडिया को दूर रखा गया है। आपको बता दें भोला तिवारी का नाम धार जिले के बड़े प्रॉपटी सौदागरों में शुमार है।







.jpeg)












