BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सिंघु बॉर्डर पर किसानों के लिए खुला मॉल, जूते-चप्पल, साबुन-तेल सब मिलेगा मुफ्त

 सिंघु बॉर्डर पर किसानों के लिए खुला मॉल, जूते-चप्पल, साबुन-तेल सब मिलेगा मुफ्त
Share

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे बॉर्डर पर किसान बीते 34 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन करने में किसानों को कोई दिक्कत न हो इसलिए हर तरह से उनकी मदद की जा रही है। किसानों की मदद के लिए कई गैर सरकारी संगठन, पार्टियां भी जोरों-शोरों से जुटी हुई हैं।

इसी कड़ी में खालसा एड ने दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर एक किसान मॉल खोला है, जहां किसानों को उनके दैनिक जरूरत की हर चीज बिल्कुल मुफ्त मिलेगी।

इस दुकान में जूता, चप्पल, तेल, साबुन, गीजर, टूथपेस्ट, डिसपोजल बैग्स जैसी रोजमर्रा के जरूरत का हर सामान मिलेगा। ऐसी ही एक दुकान एक हफ्ते पहले टिकरी बॉर्डर पर भी खुली थी। इसके बाद रविवार की शाम सिंघु बॉर्डर पर दूसरी दुकान खुली है। इस दुकान में कुल 28 ऐसे सामान मिलेंगे जिनके लिए किसानों को भटकना पड़ता था।

यहां से मुफ्त सामान लेने के लिए किसानों को एक टोकन नंबर दिया जाता है। साथ ही फर्जी लोगों से बचने के लिए सामान लेने वाले का नाम, नंबर, आधार कार्ड नंबर भी लिखा जा रहा है। सोमवार दोपहर जब यह दुकान किसानों के लिए खुली तो वहां लाइन लग गई। इसके बाद खालसा एड के कार्यकर्ताओं ने सबको सामान दिए साथ ही उन्होंने किसानों को फल भी बांटे।

कई प्रदेशों के लोग कर रहे हैं काम-
खालसा एड के एक कार्यकर्ता कुलबीर सिंह ने कहा, “हम यहां उन किसानों की सेवा कर रहे हैं जो हमें भोजन देते हैं। हमने यह दुकान इसलिए खोली क्योंकि हमें लगा कि किसानों को उनके जरूरत का सामान यहीं मिल जाना चाहिए। हम एक लंबी लिस्ट बना रहे हैं जिसमें कंबल, गद्दे, गर्म कपड़े और भी कई चीजें शामिल हैं। हम जल्द इन सब चीजों को मुफ्त किसानों में वितरित करेंगे।”

कुलबीर ने कहा, “हमारे मॉल में अलग-अलग प्रदेश के 60-70 कार्यकर्ता काम कर रहे हैं और किसानों की सेवा कर रहे हैं। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि मॉल में ज्यादा भीड़ न लगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। यह किसान मॉल सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। सिंह ने कहा कि खालसा एड गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसानों को उनके जरूरत का सामान पहुंचा रही है।”
 

Share

Leave a Reply