BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मंत्री ने की ई-साइकल की सवारी राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का किया अवलोकन

मंत्री ने की ई-साइकल की सवारी राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का किया अवलोकन
Share

रायपुर | स्कूली बच्चों और युवाओं के लिए ई-सायकल बन रही है आकर्षण का केन्द्र। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार आज पांच दिवसीय 46वीं जवाहरलाल नेहरू विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी के समापन समारोह के दौरान ई-साईकिल की सवारी कर इसकी खूबियों की जानकारी ली। उन्होंने ई-सायकल में प्रदर्शनी स्थल का भ्रमण किया। 

प्रदर्शनी में जिला यवतमाल पुसद महाराष्ट्र के ज्योतिर्गमय इंग्लिश स्कूल से आए विद्यार्थी कैवल्य अभय लापसेटवार ने मंत्री गुरु रूद्र कुमार को इस साईकिल की खूबियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ई-साइकल में ईंधन डालने की कोई जरूरत नहीं है, साथ ही अन्य वाहनों की अपेक्षा कम खर्चे में बन जाती है। इस सायकल में हेडलाइट, डायनमों, बैटरी, चार्जिंग इंडिकेटर तथा मोटर लगी है। यह मोटर के जरिए चलती है। मोटर चार्ज करने के लिए इसमें डायनमों के साथ ही इलेक्ट्रिक और सोलर पैनल भी लगाया गया है। स्पीड कंट्रोल करने के लिए इसमें एक्सीलेटर भी है। इसे पैडल से भी चलाया जा सकता है। इस सायकल के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती। इसका उपयोग शारीरिक व्यायाम के लिए भी किया जा सकता है। यह सायकल एक बार चार्ज होने पर 30 किलोमीटर तक दूरी तय करती है। यह मानव जीवन के स्वास्थ्य और पर्यावरण की दृष्टि से पूर्णत: उपयुक्त है। इसके किफयती दाम में मिलने की वजह से सभी लोगों के लिए भी उपयोगी है।  

Share

Leave a Reply