नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मोदी सरकार देश के युवाओं का भविष्य कुचल दिया: राहुल गांधी

 मोदी सरकार देश के युवाओं का भविष्य कुचल दिया: राहुल गांधी
Share

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार सरकार के फैसले और उनकी नीतियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलावर हैं। ऐसे में गुरुवार को एक बार फिर उन्होंने कोरोना वायरस लॉकडाउन, अर्थव्यवस्था और रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के युवाओं का भविष्य कुचल दिया है। सरकार की गलत नीतियों के कारण करोड़ों युवाओं की नौकरियां छिन गईं, फिर भी केंद्र के पास कोई वैकल्पिक योजना नहीं है।

’रोजगार दो’ नाम से अभियान चलाने के बाद कांग्रेस पार्टी अब ’हैशटैग स्पीक-अप ’ मुहिम के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकार को घेरने में लगी है। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर देश में बढ़ती बेरोजगारी के लिए मोदी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार बताया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि “मोदी सरकार की नीतियों की वजह से देश में करोड़ों नौकरियां खत्म हो गई हैं। वहीं सुस्ती के दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्था के बीच जीडीपी में भी ऐतिहासिक गिरावट आई है। सरकार के कुछ गलत फैसलों ने आज भारतीय युवाओं का भविष्य कुचलकर रख दिया है। ऐसे में जरूरी है कि सभी लोग मिलकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करें। युवाओं की रोजगार की मांग का समर्थन करते हुए उनकी आवाज को मजबूत करना हमारा कर्तव्य है।“

Share

Leave a Reply