नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अंधेरे में खड़ी ट्रेक्टर से मोटरसाइकिल सवार टकराया, मौके पर ही दम तोडा

अंधेरे में खड़ी ट्रेक्टर से मोटरसाइकिल सवार टकराया, मौके पर ही दम तोडा
Share

ट्रेक्टर चालक के खिलाफ धारा 304 ए तहत अपराध दर्ज 

रायपुर। तिराहे के पास अंधेरे में खड़ी ट्रेक्टर से मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो जाने के कारण मोटरसाइकिल चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मर्ग कायम कर अपराध दर्ज किया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार धरसींवा पुलिस ने विधानसभा रोड ग्राम नेउरडीह योगेंद्र तिराहा के पास खड़ी ट्रेक्टर से टकरा जाने के कारण मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक संतोष वर्मा आयु 45 वर्ष पिता मोहन वर्मा निवासी खमतराई नगरपालिका पानी टंकी के पास थाना खमतराई जिला रायपुर का रहने वाला है। अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। तभी अंधेरे में योगेंद्र नगर तिराहा के ऊपर बिना एंडीकेटर जलाए ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 04 डीबी 4251 के चालक ने अपनी वाहन खड़ी किया था। पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल चालक ने अंधेरे के चलते ट्रेक्टर को नहीं देख पाया व मोटरसाइकिल ट्रेक्टर के टकरा गई जिसके चलते घटनास्थल पर ही मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना 112 के माध्यम से मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर ट्रेक्टर चालक के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

Share

Leave a Reply