BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मौनी रॉय की शादी की डेट हो गई FIX! दुबई के बिजनेसमैन के साथ लेंगी फेरे

 मौनी रॉय की शादी की डेट हो गई FIX! दुबई के बिजनेसमैन के साथ लेंगी फेरे
Share

टीवी से लोगों का दिल जीतकर बॉलीवुड का सफर तय करने वालीं मौनी रॉय (Mouni Roy) सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. छोटे पर्दे पर ‘नागिन’ का रोल अदा करने वाली मौनी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. दुबई के बिजनेसमैन और अपने लॉगटाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ वह 7 फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. उनकी शादी की प्लानिंग का खुलासा उनके कजिन ने किया है.

मौनी रॉय (Mouni Roy) आने वाले नए साल में यानी साल 2022 में नए रिश्ते में बंधने वाली हैं . वह अपने लॉगटाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ जनवरी में दुबई या फिर इटली में होगी. एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड के साथ कई बार स्पॉट हुई हैं. मौनी की शादी के लेकर उनके कजिन ने कई खुलासे किए हैं. उनके कजिन विद्युत रॉयसरकार ने Cooch Behar के एक लोकल न्‍यूजपेपर से बातचीत में इस बारे में बात की.

होगी डेस्टिनेशन वेडिंग
विद्युत ने आगे बताया कि शादी का डेस्टिनेशन दुबई या फिर इटली होगी. इसके बाद Cooch Behar में भी एक अलग से फंक्‍शन किया जाएगा. उन्‍होंने कहा कि वह अपने परिवार के साथ इस शादी में शिरकत करेंगे.

बैंकर और बिजनसमैन हैं सूरज नांबियार
सूरज दुबई में बैंकर और बिजनसमैन हैं. वह बेंगलुरु की जैन फैमिली से ताल्‍लुक रखते हैं. सूरज और मौनी लंबे वक्‍त से एक-दूसर के साथ रिलेशनशिप में हैं. फैंस इस शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

मंदिरा बेदी के घर पक्की हुई बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी की मां ने एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के घर पर सूरज के माता पिता से मुलाकात की और शादी पर चर्चा की है. खबरें तो ये भी थीं कि पिछले साल लॉकडाउन के वक्त ही दोनों ने शादी कर ली थी. हालांकि बाद में मौनी ने इसका खंडन किया, उन्होंने कहा कि ये खबरें सच नहीं है.

मौनी के वर्कफ्रंट के बात करें तो वह जल्द ही आयन मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी. इस फिल्म में रणबीर कपूर और अलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं.
 

Share

Leave a Reply