मोवा व तेलीबांधा क्षेत्र में चला चाकू और हुआ मारपीट, जाने पूरी खबर...
रायपुर। बेवजह गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर युवक को चाकू से मारकर घायल करने की रिपोर्ट मोवा व तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार दुबे कालोनी मोवा पंडरी निवासी शिव जलम दुबे आयु 39 वर्ष पिता हरीराम दुबे ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का भतीजा अभिषेक दुबे उम्र 30 वर्ष को बुधवार को दुबे कालोनी मोवा में कुलेश्वर फलीकर ने बेवजह गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चाकू से जांघ पर मारकर चोट पहुंचाया। इसी तरह सेक्टर - 2 काशीराम नगर तेलीबांधा निवासी अनिल कुमार कन्नौजे आयु 17 वर्ष पिता स्व. लक्ष्मीचंद कन्नौजे ने तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि राहुल चनेकर एवं कांके निवासी कांशीराम नगर ने सुरेश किराना दुकान के पास प्रार्थी व उसके साथी कुंदन साहू को पूर्व विवाद के चलते गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व धारदार औजार से मारकर लहुलुहान कर दिया। घटना के बाद आरोपियों ने प्रार्थी के परिवार वालों को भी जान से मारने की धमकी दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












