BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर की 25 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया पुण्य स्मरण, कहा उनके सपनों को पूरा करने पूरी प्रतिबद्धता से कर रहे काम

स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर की 25 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया पुण्य स्मरण, कहा उनके सपनों को पूरा करने पूरी प्रतिबद्धता से कर रहे काम
Share

वैविध्य और समरसता भारत की सांस्कृतिक विशेषता है। वैदिक काल से ही देश समभाव को लेकर चला है। स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर सहित सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने इसे अक्षुण्ण रखने कठिन संघर्ष किया। इस विरासत को सहेजे रखने की जरूरत है। यह संक्रमण काल है। हमें खुशी है कि छत्तीसगढ़ में सुंदर सामाजिक सद्भाव के माध्यम से हम अपने पुरखों की इस विरासत को आगे ले जाने में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं।
स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर की 25 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भिलाई 3 में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय चंद्राकर का पुण्य स्मरण करते हुए यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक मंदी है। रोजगार का गहन से संकट है। ऐसे में इन मुद्दों पर देश भर में चिंतन होना चाहिए लेकिन ऐसी बहस की जगह अनुत्पादक बहसों ने ली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात की हमें गहरी खुशी है कि स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर जी के दिखाए मार्ग पर हम चल पा रहे हैं। कृषकों की कर्जमाफी और 2500 रुपये में धान खरीदी के माध्यम से कृषकों की स्थिति में सुधार तो हुआ ही, बाजार में भी मांग पैदा हुई जो छत्तीसगढ़ के बाजार के लिए संजीवनी साबित हुई। बीते साल भर में जो काम हुए, छत्तीसगढ़ी अस्मिता को सहेजने की दिशा में जो काम हुए, वो अपने पुरखों को दी गई सच्ची श्रद्धांजलि है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए खंदक की लड़ाई श्री चंद्राकर ने लड़ी। चाहे रेलवे का विकास हो या गंगरेल की बात हो। प्रदेश की विकास यात्रा में श्री चंद्राकर का बड़ा योगदान रहा। राजनीतिक जीवन की उनकी उपलब्धियों से परे पत्रकारिता में उनकी उपलब्धियां विलक्षण रहीं। उन्होंने 9 ओलिंपिक खेलों की रिपोर्टिंग की। दुनिया भर में भ्रमण किया और दुनिया भर में हो रहे नवाचारों से हमें परिचित कराया। उनके डिस्पैच बहुत शानदार रहे और उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से भी उन्होंने अपनी मातृभूमि की सेवा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी पीढ़ी तो उनके योगदान से परिचित है ही, नई पीढ़ी को भी उनके विचारों से अवगत कराने ऐसे कार्यक्रम बहुत उपयोगी होते हैं।

 


Share

Leave a Reply