टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में 5वें पायदान पर पहुंचे मुकेश अंबानी
नई दिल्ली। दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सातवें स्थान से छलांग लगाकर एक बार फिर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी कुछ दिन पहले चौथे स्थान तक पहुंच गए थे। अंबानी की रैंकिंग में यह उछाल आज यानी गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी की वजह से आई है। अमेरिकी कंपनी द्वारा रिलायंस रिटेल में हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा से RIL के शेयरों में तेजी आई और शेयर रिकॉर्ड नई ऊंचाई पर पहुंच गए। रिलायंस जियो के बाद अब रिलायंस रिटेल में सिल्वर लेक 1.75 फीसदी हिस्सा 7500 करोड़ रुपये में खरीदेगी।







.jpeg)












