सड़क निर्माण में लगे 6 वाहनों पर नक्सलियों ने किया आगजनी, जाने पूरी खबर...
सुकमा। जिले के तोंगपाल थाने से 15 किलोमीटर दूर सड़क निर्माण में लगी 06 वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तोंगपाल से चिड़पाल के मध्य सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। आज दोपहर में मौके पर नक्सली आ धमके और सड़क निर्माण में लगे 06 वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। ज्ञात हो कि विगत कुछ दिनों से नक्सली वारदातों में अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है नक्सलियों के द्वारा लगातार आगजनी और हत्या जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। बस्तर के सबसे बड़े नक्सलियों नेता माने जाने वाले रमन्ना की मौत के बाद नक्सली संगठन कमजोर पढऩे का अनुमान लगाया जा रहा था, जिसे लेकर नक्सली संगठन यह दर्शाना चाहते हैं, कि रमन्ना के मौत के बाद भी नक्सली संगठन की मजबूती में कोई कमी नहीं आई है।
पड़ें : शिरडी साई मंदिर के सीईओ बोले न दे अफवाहों पर ध्यान, खुला रहेगा मंदिर का द्वार
सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि तोंगपाल थाने से 15 किलोमीटर दूर नक्सलियों ने आगजनी की वारदात को आंजाम दिया है। उन्होने बताया कि ठेकेदार को बगैर सुरक्षा के कार्य करने के लिए मना किया गया था, मनाही के बावजूद ठेकेदार अपनी जिम्मेदारी पर सड़क निर्माण का काम करा रहा था। आगजनी की वारदात के बाद सुरक्षाबल मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। राकेश पांडे







.jpeg)












